छिंगहाई-तिब्बत रेल मार्ग से तिब्बती नील गाय के गमन पर असर नहीं
2016-07-06 15:17:16 cri
छिंगहाई तिब्बत रेल लाईन के आसपास के जंगली जानवरों के गमन के निगरानी आंकड़े बताते हैं कि जंगली जानवरों के रास्ते का उपयोग दर वर्ष 2004 की 56.6 प्रतिशत से बढ़कर अब 100 प्रतिशत तक हो गई है। यह बात छिंगहाई तिब्बत रेल लाईन कंपनी के योजना व आंकड़े विभाग के प्रधान यांग हैईच्यांग ने कहा है।
परिचय के अनुसार छिंगहाई तिब्बत रेल लाईन के तिब्बती नील गाय आदि जंगली जानवरों के रहने की पारिस्थितिकी व्यवस्था पर असर को कम करने के लिए रेल मार्ग के गोलमुद से ल्हासा के बीच कुल 58 किलोमीटर लम्बा का विशेष रास्ता खोला गया है। 2011 के बाद विशेष रास्ते से गमन करने वाले तिब्बती नील गाय की संख्या 10000 से ज्यादा तक पहुंच गई है, जबकि 2006 में यह संख्या केवल 5000 थी।
(श्याओयांग)