Saturday   Aug 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के विकास ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी- विदेशी प्रतिनिधि
2016-07-06 14:57:44 cri

वर्ष 2016•चीन तिब्बती विकास मंच में भाग लेने वाले 60 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने 5 जुलाई को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में लोका प्रिफेक्चर और राजधानी ल्हासा का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय तिब्बती बौद्ध धर्म के मठों और गांवों की सैर की।

लोका प्रिफेक्चर में स्थित खसोंग गांव और ल्हासा शहर की छ्युश्वेइ कांउटी के तागा गांव में विदेशी प्रतिनिधियों ने गांववासियों के घर-घर जाकर गरीबी उन्मूलन, किसानों के उत्पादन और जीवन स्थिति के बारे में जानकारी ली।

चीन स्थित इतालवी संवाददाता के विचार में तिब्बत में यातायात स्थिति में बड़ी सुविधा आई है। सरकार के गरीबी उन्मूलन से लाभ उठाकर स्थानीय लोग दिन-ब-दिन समृद्ध जीवन बिताने लगे हैं।

वहीं लक्ज़मबर्ग के विद्वान एटिंग के विचार में तिब्बत पर्यटन उद्योग के विकास के साथ साथ पारिस्थितिकी संरक्षण पर भी ज़ोर दे रहा है। यह एक अनवरत विकास का रास्ता है।

(श्याओ थांग)

1 2 3
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040