Web  hindi.cri.cn
    दक्षिण चीन सागर मामले पर क्षेत्रीय देशों को जापान की कार्रवाई से होशियार रहना चाहिए : चीन
    2016-06-28 18:36:25 cri

    जापानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने हाल में कहा कि जापान दक्षिण चीन सागर की मध्यस्थता मामले पर बड़ा ध्यान दे रहा है और संबंधित देशों को इस मामले में आवाज़ उठाना उचित है। इसकी प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने 28 जून को जापान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका मकसद इस क्षेत्र के देशों के बीच शत्रुता बढ़ाना है। चीन को आशा है कि इस क्षेत्र के देशों को जापान की कार्रवाई से होशियार रहना चाहिए।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने उसी दिन आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जापानी अधिकारी के कथन से देखा जा सकता है कि जापान में कुछ लोग दक्षिण चीन सागर मामले का लगातार अति प्रसार करते हैं, जिनका उद्देश्य तनावपूर्ण स्थिति पैदा करना और इस क्षेत्र के देशों के बीच शत्रुता उत्तेजित करना है। दक्षिण चीन सागर मामले में जापान का बुरा ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। आशा है कि वह इस प्रकार का बुरा रिकॉर्ड जारी नहीं रखेगा। हमें आशा है कि इस क्षेत्र के देशों को जापान की कार्रवाई से होशियार रहना चाहिए।

    (श्याओ थांग)  

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040