दक्षिण चीन सागर के मुद्दे को सुलझाने पर चीन की प्रशंसा
2016-06-28 15:41:55 cri
कंबोडिया के फनसिनपेक पार्टी के अध्यक्ष नोरोडोम रानारिद्दा ने हाल ही में दक्षिण चीन सागर मुद्दे को सुलझाने के बारे में चीन की स्थिति की प्रशंसा की। उनका विचार है कि अप्रासंगिक देशों के दक्षिण चीन सागर मुद्दे में हस्तक्षेप करने से स्थिति जटिल होगी।
उनके मुताबिक चीन और आसियान ने दक्षिण चीन सागर से संबंधित पक्षों ने आचरण घोषणा पर हस्ताक्षर किए। साथ ही में संबंधित देशों के साथ वार्ता के जरिए समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की अपील भी की गई।
नोरोडोम ने चीन द्वारा शांति बनाए रखने के सिद्धांतों पर की गयी कोशिशों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अप्रासंगिक देशों के दक्षिण चीन सागर के मुद्दे में हस्तक्षेप करने और दक्षिण चीन सागर में सैन्य विमान व युद्धपोत भेजने से स्थिति और जटिल होगी।
(नीलम)