Web  hindi.cri.cn
    5 लाख 92 हजार सीरियाई नागरिक फंसे युद्धरत क्षेत्रों में
    2016-05-28 16:07:49 cri

    संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामले के उप महासचिव स्टीफ़न ओब्रायन ने 27 मई को कहा कि सीरिया युद्ध से पैदा हुआ मानवीय संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। अनुमान है कि 5 लाख 92 हजार सीरियाई नागरिक युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

    ओब्रायन ने कहा कि युद्धरत क्षेत्रों में नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिनमें अधिकांश लोग दमिश्क ग्रामीण क्षेत्र और होम्स शहर में फंसे हैं। इसके अलावा उग्रवादी संगठन आईएस ने देइर एज्जोर प्रांत में 1 लाख से अधिक नागरिकों को घेर कर रखा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि भले ही हाल ही में सीरिया में युद्ध विराम लागू है, लेकिन सीरियाई नागरिकों की स्थिति गंभीर है। अस्पतालों और स्कूलों समेत नागरिक लक्ष्यों के खिलाफ हमले भी हुए। उन्होंने सीरिया के विभिन्न पक्षों से नाकेबंदी हटाने की अपील की। जिससे नागरिक राहत सामग्री मिल सके।

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार सीरियाई युद्ध के पिछले 5 सालों में 2 लाख 50 हजार से अधिक लोग मारे गए, जबकि 1 करोड़ 10 लाख लोग बेघर हुए।

    देव

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040