Web  hindi.cri.cn
    फिलीपींस द्वारा पेश दक्षिण चीन सागर पंचाट को मानने से चीन का इनकार
    2016-05-27 18:07:44 cri
    26 मई को चीनी रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में प्रवक्ता यांग युजुन ने कहा कि चीन फिलीपींस द्वारा पेश दक्षिण चीन सागर पंचाट को नहीं मानेगा। उन्होंने कहा कि सचाई यह है कि संयुक्त राष्ट्र सागर कानून से जु़ड़ी संधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय पंचाट परिणाम को नहीं मानने वाला चीन पहला देश नहीं है। चीन अंतर्राष्ट्रीय कानून के अधिकारों का प्रयोग करता है। और अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करता है। यांग युजुन ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के विभिन्न द्वीपों पर चीन की संप्रभुता है। चीन संबंधित देशों के साथ एतिहासिक वास्तविकता और अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर सीधी बातचीत और विचार-विमर्श से विवादों को हल करने की कोशिश करता है। लेकिन चीन राष्ट्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों व हितों को बनाए रखता है। देव
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040