Web  hindi.cri.cn
    उत्तरी म्यांमार में हुए भूस्खलन में सौ लोग दफ़न
    2016-05-25 18:34:27 cri

    म्यांमार संसद के लोकसभा के सदस्य उ तिंत सोए ने 24 मई को पुष्टि की कि 23 तारीख की रात को उत्तरी म्यांमार के भा कांत में जेड खनिज क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। जिसमें 13 लोग मारे गए हैं और करीब 20 लोग घायल हुए हैं, इसके अलावा करीब सौ लोग दफ़न हुए हैं। फिलहाल उनके जीवित रहने की संभावना बहुत कम है।

    24 तारीख की सुबह बचाव दल के काम करने के दौरान इस क्षेत्र में फिर से भूस्खलन हुआ। मशीनरी कम होने के कारण बचाव काम में प्रगति नहीं हो सकी। फिलहाल बचाव और राहत का काम इस समय बहुत धीमी गति से चल रहा है। 

    देव

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040