चीन में बहुस्तरीय वृद्ध सेवा सिस्टम की स्थापना
2016-05-03 18:11:30 cri
चीनी नागरिक मंत्रालय के उपमंत्री काओ श्याओपिन ने 3 मई को पांचवें चीनी अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध सेवा उद्योग मेले में कहा कि चीन ने प्रारंभिक रूप से घर के आधार पर कम्युनिटि की निर्भरता और विशेष संस्थाओं की आपूर्ति वाली वृद्ध सेवा सिस्टम की स्थापना की है। वृद्ध लोगों के बहुध्रुवीय सेवा की मांग को पूरा करने के लिए चीन भविष्य में चीन वृद्ध सेवा की बाजार को खोलेगा।
आंकड़े बताते हैं कि 2015 के अंत तक चीन में 60 की उम्र से ज्यादा वृद्ध आबादी 22.2 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो देश की कुल आबादी का 16.1 प्रतिशत है। 65 की उम्र से ज्यादा वृद्ध लोगों की संख्या 14.3 करोड़ है, जो कुल आबादी के 10.5 प्रतिशत रही।
(श्याओयांग)