पाकिस्तान ने 35 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य बनाया
2016-05-03 10:51:53 cri
पाक वाणिज्य मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया 2015-18 का वार्षिक व्यापार नीति का ढांचा दस्तावेज अब पारित हो चुका है। दस्तावेज़ों में वर्ष 2018 में पाकिस्तान की निर्यात मात्रा 35 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। साथ ही इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये शून्य निर्यात शुल्क और उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने जैसे उपाय अपनाने को कहा गया है।
पिछले डेढ़ वर्षों में पाकिस्तान के निर्यात व्यापार में भारी गिरावट का दबाव रहा है, विशेष रूप से इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 14 प्रतिशत गिर गया। पाकिस्तान के मुख्य निर्यातक देश के रूप में चीन पाकिस्तान के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान को उस की मौजूदा समस्या के समाधान और विदेश व्यापार की वृद्धि-दर की प्राप्ति में मदद देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अंजली