Web  hindi.cri.cn
जापान: प्रभावित हुआ नया सुरक्षा कानून, हज़ारों ने किया विरोध
2016-03-30 14:37:25 cri

टोक्यो:गुस्से में करीब 37 हज़ार जापानियों ने 29 तारीख की रात नये सुरक्षा कानून के विरोध में जापानी संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

जापान में नया सुरक्षा कानून 29 मार्च से औपचारिक रूप से लागू हो गया है। नये सुरक्षा कानून के विरोध में 29 तारीख की रात करीब 37 हज़ार जापानियों ने जापानी संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

29 तारीख की रात को गुस्से में लोगों ने "युद्ध रोको", "शीघ्र सुरक्षा कानून हटाओ" और "शिंजो अबे ज़ल्द प्रधानमंत्री पद छोड़ो" जैसे नारे लगाते हुए संसद भवन का घेराव किया।

विरोध प्रदर्शन में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के डायरेक्टर-जनरल युकिओ एदानो ने कहा कि शिंजो अबे प्रशासन ने जापानी संविधान की अपेक्षा की है, इसलिये अब शिंजो अबे के पास सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों को समझाया कि जापान की प्रादेशिक भूमि की रक्षा करने में सिर्फ़ व्यक्तिगत आत्मरक्षा का अधिकार चाहिये। इसका सामूहिक आत्मरक्षा अधिकार से कोई संबंध नहीं है।

उधर जापानी कंम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष योशिहिकी यामाशिता ने सभी विरोधी पार्टियों से एक साथ सहयोग कर शिंजो अबे शासन को हटाने की अपील की।

यहां आपको बता दें कि नये सुरक्षा कानून में 1 विधान और 10 संशोधन अधिनियम शामिल हैं। इस नये विधान के अनुसार जापान आवश्यकता के अनुसार अन्य देशों को सहायता के लिये अपने सैनिक भेज सकता है। 10 संशोधन अधिनियम के विषयों में सामूहिक आत्मरक्षा, विदेशों में एसडीएफ के मिशन का विस्तार भी शामिल है।

नये सुरक्षा कानून का प्रतीक जापान की सुरक्षा नीति में बदलाव करना है, जापान युद्ध के बाद शांति मार्ग छोड़कर वैश्विक सैन्य कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहता है। (रमेश)


1 2 3 4 5 6 7
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040