Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में प्राकृतिक गैस की रोज़ाना मांग 1 लाख घन मीटर से अधिक
2016-03-14 14:50:30 cri

चाइना पेट्रोलियम के अधीन छिंगहाई ऑयल फील्ड कंपनी द्वारा 14 मार्च को जारी आंकड़ों पर ध्यान देने से ये साफ होता है कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में प्राकृतिक गैस स्टेशन का उत्पादन शुरू होने से लेकर अब तक पिछले 4 वर्षों में ल्हासा शहर को प्रत्यक्ष तौर पर 2 करोड़ 40 लाख घन मीटर गैस की सप्लाई की गई है। पिछले वर्ष सर्दियों से इस वर्ष वसंत तक 130 दिनों के भीतर स्टेशन ने ल्हासा शहर को 1 लाख घन मीटर की प्राकृतिक गैस की सप्लाई की है।

जानकारी के अनुसार ल्हासा को प्राकृतिक गैस की सप्लाई करने वाली छिंगहाई ऑयल फील्ड विश्व में समुद्री सतह से सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित ऑयल फील्ड है, जो चीन में सबसे पहले विकसित हुआ ऑयल फील्ड भी है। इसी क्षेत्र में तेल संसाधन की मात्रा 4 अरब टन है, जबकि प्राकृतिक गैस का भंडारण 10 खरब घन मीटर रहा है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040