Web  hindi.cri.cn
    चीनी खेलों का नया रुख
    2016-02-16 10:37:15 cri

    वर्ष 2016 में चीनी जनता का खेलों का विचार फिर गर्म बन गया है। चीनी लोग खेलों पर पहले से अधिक ध्यान देने लगे हैं। साथ ही चीनी लोगों का ध्यान अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में चीन को मिलने वाले पुरस्कारों पर भी केंद्रित हो रहा है।

    वर्ष 2016 में ब्राज़ील में आयोजित होने वाले ओलंपियाड में चीनी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सभी मीडिया के प्रथम पृष्ठों पर प्रकाशित किया जाएगा। इस दौरान चीन में खेल कार्यों का खूब विकास भी होगा। क्योंकि सरकार खेल को अधिक महत्व देती रही है और जनता की खेल में भागीदारी और रुचि भी बढ़ती जा रही है।

    इसमें यह भी चर्चित है कि वर्ष 2022 में चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। भावी छह वर्षों में शीतकालीन बर्फ़ीले खेल चीन में गरमागरम बनता रहेगा और इससे जुड़ने वाले कार्यों का भी उल्लेखनीय विकास होगा। साथ ही चीन के कुछ कमज़ोर खेल जैसे फुटबॉल पर भी ज़ोर दिया जाएगा।

    ( हूमिन )

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040