नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन
2016-02-09 18:18:48 cri
9 फरवरी की सुबह को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का देहांत हो गया। उनकी उम्र 76 साल थी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, फेफड़े के रोग से ग्रस्त सुशील कोइराला का उसी दिन निधन हो गया। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था।
सुशील कोइराला वर्ष 2014 के फरवरी से 2015 के दिसंबर तक नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री रहे। सुशील कोइराला ने अपने कार्यकाल में नेपाल का नया संविधान पारित किया था।
वर्ष 2015 के जुन में नेपाल में भूकंप आने के बाद पुनर्निर्माण सभा आयोजित की गई, यह भी सुशील कोइराला का प्रमुख कार्यों में से एक था।
(मीरा)