Web  hindi.cri.cn
पूरी दुनिया में वसंत त्योहार की खुशियां मनाई जा रही है
2016-02-09 17:21:29 cri

चीनी लोग इधर के दिनों में चीनी नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वसंत त्योहार की संस्कृति अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में भी लोकप्रिय हो रही है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में बड़े परदे पर बंदर का वर्ष मुबारक का वीडियो चल रहा है, जो विभिन्न देशों से आए पर्यटकों को आकर्षित होकर रहा है। ब्रिटेन के लंदन के वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर में नववर्ष मनाने के लिए चीनी संस्कृति से संबंधित सिलसिलेवार कार्यक्रम पेश किये जा रहे हैं। कनाडा, फ्रांस, अमेरिका और सिंगापुर में बंदर के चित्र वाले डाक टिकट स्थानीय डाकघर में उपलब्ध हो रहे हैं।

चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला चान और बेटी के साथ वीडियो जारी कर चीनी भाषा में नेटिजनों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने पेरिस स्थित मुख्यालय में कहा कि वसंत त्योहार यूनेस्को का परंपरागत दिवस बन गया है। चीन की रंगीन संस्कृति विश्व संस्कृति का अहम भाग है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान कीमून ने भी वसंत त्योहार पर वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि बंदर चतुर, लचीला और सौभाग्य का प्रतीक है। यह साल अवश्य खुशहाल रहेगा।

(ललिता)

1 2 3
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040