न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में चीनी वसंत त्योहार का वीडियो
2016-02-08 18:41:28 cri
चीनी वसंत त्योहार की संस्कृति विश्व में अधिक से अधिक प्रसिद्ध हो चुकी है। वसंत त्योहार के दौरान अमेरिका के सबसे बड़ा शहर न्यूयार्क के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर के बड़े परदे में बंदर का वर्ष मुबारक का वीडियो चल रहा है। वीडियो में चीनी पारंपरिक संस्कृति और वर्तमान में चीन की स्थिति के बारे में सूचना दी गई, जिससे विभिन्न देशों के पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं।
बारबाडोस के पर्यटक ने कहा कि यह वीडियो देखने के बाद उन्होंने चीन के वसंत त्योहार के बारे में जानकारी हासिल की।
ब्रिटेन के पर्यटक ने कहा कि उन्हें चीन के बंदर का वर्ष आने वाला है, वर्तमान में लंदन में भी तरह-तरह के समारोह आयोजित हो रहे हैं।
यह वीडियो शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बनाया है, जो कि 5 से 13 फरवरी तक रोज 360 बार न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर के बड़े परदे में दिखाया जाएगा।
(मीरा)