Web  hindi.cri.cn
    अफगान समस्या की चार पक्षीय वार्ता इस्लामाबाद में आयोजित
    2016-02-07 16:52:37 cri

    अफगान समस्या पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन और अमेरिका चार पक्षीय प्रणाली की तीसरी वार्तालाप 6 फरवरी को इस्लामाबाद में आयोजित हुई। चारों पक्षों ने जोर दिया कि शांति सुलह प्रक्रिया के परिणाम को अफगानिस्तान में हिंसा को बंद करने और चिरस्थायी शांति को साकार करने के लिए संपन्न एक राजनीतिक समाधान प्रस्ताव होना चाहिए।

    वर्तमान वार्ता की अध्यक्षता पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने की। अफगानिस्तान के उप विदेश मंत्री खलील करजई, चीनी विदेश मंत्रालय के अफगान मामले के विशेष दूत तंग शीच्वन और अमेरिका के अफगान-पाकिस्तान विशेष दूत रिचर्ड ओल्स ने वार्ता में हिस्सा लिया।

    वर्तमान वार्ता में विभिन्न पक्षों ने अफगान सरकार व तालिबान के बीच सीधी वार्ता की तारीख निश्चित करने के लिए समग्र प्रयास करने पर मंजूरी दी।

    गौरतलब है कि अफगान समस्या के चार पक्षीय प्रणाली की प्रथम वार्ता इस साल 11 जनवरी को इस्लामाबाद में आयोजित हुई। दूसरी वार्ता 18 जनवरी को काबुल में आयोजित हुई।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040