Web  hindi.cri.cn
    तिब्बत : गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का डिजिटल संरक्षण बढ़ा
    2016-01-20 11:21:48 cri
    इधर के वर्षों में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का डिजिटल संरक्षण बढ़ाया गया है। अभी तिब्बत में राष्ट्र स्तरीय और स्वायत्त प्रदेश क्षेत्रीय स्तरीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का डिजिटल संरक्षण का काम आम तौर पर पूरा हो गया है।

    तिब्बती स्वायत्त प्रदेश के गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत केंद्र के प्रभारी आवांग तानजेन ने 20 जनवरी को कहा कि 2005 से अभी तक संग्रह की गयी प्रतिलिपियों की संख्या 1 लाख तक जा पहुंची हैं, देखने व सुनने वालों की संख्या 1500 से अधिक हो गई, जबकि चित्रों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हुई। ये काम गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की डिजिटल संरक्षण के लिये आधार बने हैं।

    परिचय के अनुसार गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के डिजिटल संरक्षण में लोक साहित्य, परंपरागत म्यूजिक, परंपरागत नृत्य, परंपरागत ललित कला, परंपरागत तकनीक और परंपरागत चिकित्सा आदि 10 किस्में शामिल हैं।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040