Web  hindi.cri.cn
    यातायात में सुधार के लिए 2 खरब युआन लगाएगा तिब्बत
    2016-01-19 16:22:38 cri
    भावी पाँच सालों में तिब्बत 2 खरब 38 करोड़ 80 लाख युआन की पूंजी लगाकर यातायात परिवहन क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक विकास में मौजूद बाधाओं को दूर करेगा। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के यातायात परिवहन विभाग से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

    गौरतलब है कि प्राकृतिक स्थिति बहुत खराब होने और आर्थिक बुनियाद कमज़ोर होने की वजह से तिब्बत में यातायात संस्थापन पिछड़ा है। 12वीं पंचवर्षीय योजना (2011-2015) के दौरान तिब्बत ने यातायात और परिवहन विकास में गति दी, स्वायत्त प्रदेश में मार्ग यातायात का नेटवर्क बुनियादी तौर पर सामने आया है।

    13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-2020) के दौरान तिब्बत स्वायत्त प्रदेश योजनानुसार 2 खरब 38 करोड़ 80 लाख युआन की पूंजी लगाएगा, इसका प्रयोग कर राजधानी ल्हासा को केंद्र बनाकर"3 घंटे का मिश्रित यातायात चक्र"और"2 घंटे का आर्थिक चक्र"स्थापित करेगा। साथ ही 2020 तक पूरे स्वायत्त प्रदेश में मार्गों की कुल लंबाई 1 लाख 10 हज़ार किलोमीटर पहुंचाने का प्रयास करेगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040