Web  hindi.cri.cn
    तिब्बती सांस्कृतिक प्रदर्शन सप्ताह पेरिस में शुरू
    2016-01-15 18:12:07 cri

    "छिंगहाई कुमबुम मठ के तिब्बती सांस्कृतिक प्रदर्शन सप्ताह"14 जनवरी की रात को पेरिस के उपनगरीय इलाके "यूरोपीय टाइम्स" के सांस्कृतिक केंद्र में शुरू हुआ। फ्रांस में रहनेवाले चीनी प्रवासियों व चीनी संस्कृति पर आकर्षित फ्रांसीसी नागरिकों ने इसका स्वागत किया।

    छिंगहाई कुमबुम मठ चीन में तिब्बती बौद्ध धर्म के छह प्रमुख मठों में से एक है। साथ ही यह चीन का प्रमुख सांस्कृतिक अवशेष व प्रसिद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है। कुमबुम मठ केवल बौद्ध धर्म का तीर्थ मंदिर ही नहीं,बल्कि संस्कृति का स्वर्ग भी माना जाता है। खासकर मक्खन फूल, कढ़ाई वाला थांगखा व भित्ति "तिब्बती संस्कृति की तीन प्रमुख कलाएं" कहलाती हैं,जिसे चीनी राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में भी शामिल किया गया था।

    बताया जाता है कि प्रदर्शन के दौरान,कुमबुम मठ के बुद्ध दर्शक भिक्षुओं को लेकर थांगखा, मक्खन फूल,कढ़ाई आदि सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे।

    अंजली

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040