Web  hindi.cri.cn
    ल्हासा में यात्रियों की संख्या 1 करोड़ से अधिक
    2016-01-12 18:46:27 cri

    तिब्बत के ल्हासा के पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल ल्हासा का दौरा करने वाले यात्रियों की संख्या 1 करोड़ 17 लाख 90 हजार 300 पहुंची और पर्यटन आय 15 अरब 49 करोड़ 30 लाख युआन रही।

    पर्यटकों को तिब्बती संस्कृति का अनुभव करने और बर्फीले पठार के दृश्य महसूस करने के लिए ल्हासा ने विशेष पर्यटन लाइन तैयार की।

    पर्यटन का विकास करने के लिए ल्हासा ने हाल में पर्यटन विकास सम्मेलन

    आयोजित किया। इसमें लक्ष्य बनाया गया कि वर्ष 2020 तक ल्हासा जाने वाले यात्रियों की संख्या 2 करोड 40 लाख तक पहुंचेगी और पर्यटन आय 29 अरब 80 करोड़ युआन होगी। इसके साथ साथ ल्हासा को छिंगहाई-तिब्बत पठार पर एकमात्र अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन शहर बनाया जाएगा।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040