Web  hindi.cri.cn
    शीश्वांग बान्ना में विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण
    2015-12-30 09:50:59 cri

    दक्षिणी चीन के युन्नान प्रांत के शीश्वांग बान्ना की अपनी विशेष प्राकृतिक और जातीय संस्कृति है और हाल ही में यहां विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण भी बना हुआ है।

    शीश्वांग बान्ना युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर से 400 किलोमीटर दूर है जो चीन और म्यांगमार के बीच सीमा से जुड़ा हुआ है। शीश्वांग बान्ना में रहने वाले अधिकांश लोग थाई जाति के हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां पर्यटन के जोरदार विकास से देश विदेश के असंख्य यात्रियों को आकर्षित किया जा रहा है। पर्यटक शीश्वांग बान्ना आकर शॉपिंग, मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रदर्शन सभी कुछ का मजा लेते रहे हैं। हाल ही में यहाँ आयोजित पांचवें लैनत्सांगच्यांग – मेकांग नदी सांस्कृतिक कला पर्व में चीन, लाओस, म्यांगमार, थाईलैंड, वियतनाम और कंबोडिया समेत कई देशों से आये कलाकारों ने अपने अपने देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।

    (हूमिन)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040