Web  hindi.cri.cn
    पठार पर एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन शहर बनेगा ल्हासा
    2015-12-29 16:12:21 cri

    तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में 28 दिसंबर को पर्यटन विकास महासभा का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2016 से वर्ष 2020 तक ल्हासा में पर्यटन व्यवसाय का विकास लक्ष्य जारी किया गया। वर्ष 2020 तक पर्यटन व्यवसाय के विभिन्न सूचकांक वर्ष 2015 की अपेक्षा दोगुने होंगे। वहीं ल्हासा छिंगहाई-तिब्बत पठार पर एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्यटन शहर बनेगा।

    इस लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2016 से वर्ष 2020 तक ल्हासा की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में हर वर्ष 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जो 2 करोड़ 40 लाख तक पहुंचेगी। विदेशी पर्यटकों की संख्या हर वर्ष 20 प्रतिशत की गति से बढ़ते हुए 3 लाख तक पहुंचेगी। पर्यटन से होने वाली कुल आय 30 अरब युआन तक होगी, जो ल्हासा के सकल घरेलू उत्पाद के 40 प्रतिशत से अधिक होगी। सारे शहर में पर्यटन का पैमाना, सेवा की गुणवत्ता और व्यापक लाभांश मध्य विकसित पर्यटन शहर के स्तर पर पहुंचेगा।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040