Web  hindi.cri.cn
चीन-थाईलैंड रेल मार्ग सहयोग परियोजना का औपचारिक उत्घाटन समारोह आयोजित
2015-12-20 16:10:14 cri

19 दिसंबर को चीन-थाईलैंड रेल मार्ग सहयोग परियोजना का उत्घाटन समारोह थाईलैंड के शहर अयूधिया में आयोजित हुआ। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री समेत अनेक उच्च स्तरीय अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया।

चीन-थाईलैंड रेल मार्ग सहयोग परियोजना के तहत थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से उत्तर-पूर्वी भाग तक कुल 864 किलोमीटर लम्बे रेल मार्ग का निर्माण किया जाएगा। चीन इस रेल मार्ग के लिये पूंजीनिवेश और निर्माण करेगा। थाईलैंड की राष्ट्रीय रेल मार्ग कंपनी के महानिदेशक वुत्तिचार्त कालायानामित ने उत्घाटन समारोह में कहा कि चीन थाईलैंड रेल मार्ग सहयोग परियोजना दोनों देशों के बीच संबंधित समझौते के अनुसार स्टैंडर्ड रेल लाइन का निर्माण करने का महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस रेल मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय अर्थतंत्र के विकास औऱ थाईलैंड के परिवहन केंद्र के स्थान को मजबूत करने में बढ़ावा मिलेगा।

थाईलैंड के परिवहन मंत्री अर्खोम तेर्म्पित्यापाईसित ने समारोह में कहा कि इस वर्ष चीन और थाईलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं जयंती है। चीन-थाईलैंड रेल मार्ग सहयोग परियोजना के कायम होने से इस दिवस की खुशी मनाने पर समारोह आयोजित किया।

(हूमिन)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040