पंचन अर्दनी जेचीचेबू पेइचिंग वापस लौटे
2015-12-14 18:50:08 cri
चीनी बौद्ध धर्म संघ के उपाध्यक्ष पंचन अर्दनी जेचीचेबू इस साल तिब्बत में सभी बौद्ध और सामाजिक कार्यक्रम समाप्त कर 14 दिसंबर को सुबह पेइचिंग वापस लौटे।
पंचन अर्दनी जेचीचेबू 24 नवंबर को ल्हासा पहुंचे। ल्हासा में उन्होंने तमाम बौद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया और कई सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस साल पंचन अर्दनी जेचीचेबू तिब्बती विकास कोष के महा निदेशक भी निर्वाचित हुए। उन्होंने इस हैसियत से तिब्बत के नाछू और शिकाचे प्रिफेक्चर में एक करोड़ से अधिक चीनी युआन का चंदा दिया, जिसका इस्तेमाल शिक्षा, चिकित्सा और मंदिर के लिए किया जाएगा।
(ललिता)