Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बती लोगों की पठार पर रहने की सक्ष्मता का रहस्य खुला
2015-12-11 15:35:49 cri

पता चला है कि विश्व का तीसरा ध्रुव नाम का तिब्बती पठार मानव के रहने के लिए एक कठिन स्थल है। लेकिन तिब्बती लोग इसी जगह पर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। हाल ही में चीनी विज्ञान अकादमी के कुछ वैज्ञानिकों ने तिब्बती लोगों के पठार पर स्वस्थ रहने वाले रहस्य का पता लगाया है।

वैज्ञानिक सू पिन के अनुसार उनकी अनुसंधानशाला ने पिछले दस वर्षों में तिब्बती लोगों की जीन का अनुसंधान किया और यह निष्कर्ष निकाला कि तिब्बती लोगों के जीन में एचएमओआइक्स-2 तत्व के अस्तित्व से उन्हें पठार पर रहने की विशेष शक्ति उपलब्ध कराई है।

सू पिन के अनुसार जीन में एचएमओआइक्स-2 तत्व के फैलने से मानव का शरीर ऑक्सीजन के अभाव से भी जूझ सकता है। तिब्बती लोगों के जीन में ऐसा तत्व अधिक मात्रा में मौजूद है। सू पिन ने कहा कि उनके अनुसंधान का सकारात्मक परिणाम पठार पर रहने वालों के कुछ विशेष रोगों का इलाज करवाये जाने में साबित किया जाएगा।

(हूमिन)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040