Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के लूलांग तीर्थस्थल का प्रसारण समारोह आयोजित
2015-12-09 19:20:52 cri

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल -- लूलांग में पर्यटन के विकास के लिए एक प्रसारण समारोह 9 दिसंबर को दक्षिणी चीन के क्वांगचाओ शहर में आयोजित हुआ।

लूलांग टाउनशिप तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के नारी प्रिफेक्चर में स्थित है जो चीन के क्वांगतुंग प्रांत का सहयोगी साझेदार है। इस प्रसारण समारोह का आयोजन करने का उद्देश्य देसी विदेशी पर्यटकों को तिब्बत के दक्षिणी और पूर्वी भाग की विशेषता दिखाना और अंत में तिब्बत को विश्व का पर्यटन गंतव्य बनाना है।

लूलांग टाउनशिप अपनी अद्भुत सुन्दरता से देश विदेश में लाखों हजारों पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पर्यटक यहां प्राकृतिक झीलें, नदियां, जंगल, घास के मैदान के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। योजनानुसार लूलांग में पाँच सितारा होटल के अतिरिक्त तिब्बती विशेषता वाले घरनुमा होटल भी निर्मित किये जाएंगे।

(हूमिन)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040