Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
《चूमूलांगमा क्षेत्र में जलवायु पर्यावरण परिवर्तन आंकलन रिपोर्ट》जारी
2015-12-06 18:12:03 cri

चीनी विज्ञान अकादमी के अधीन सूखे क्षेत्र का पर्यावरण और परियोजना अनुसंधान संस्थान, छिंगहाई-तिब्बत पठार अनुसंधान संस्थान, हूनान विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय, चूमूलांगमा हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र ने 6 दिसंबर को संयुक्त रूप से《चूमूलांगमा क्षेत्र में जलवायु पर्यावरण परिवर्तन आंकलन रिपोर्ट》जारी की। जिसमें चतुर्मुखी तौर पर पिछले कई वर्षों में चूमूलांगमा क्षेत्र में जलवायु पर्यावरण परिवर्तन का विश्लेषण किया गया।

रिपोर्ट ने जलवायु, हिमनदी और जल संसाधन, झील, वायुमंडलीय पर्यावरण, पारिस्थितिक पर्यावरण और मानव की गतिविधि समेत छह पहलुओं में चूमूलांगमा क्षेत्र में जलवायु और पर्यावरण के परिवर्तन की स्थिति का बहुमुखी तौर पर आंकलन किया।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 50 वर्षों में चूमूलांगमा क्षेत्र लगातार गर्म हो रहा है, वर्षा के पैटर्न में बदलाव भी दिखाई दे रहा है। इसी क्षेत्र में हिमनदियां उल्लेखनीय तौर पर कम हो रही हैं, हिम झीलों का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। इसी क्षेत्र में वायुमंडलीय पर्यावरण दूसरे स्थलों से आए प्रदुषित वायु वस्तुओं से प्रभावित है। लेकिन चूमूलांगमा क्षेत्र में पारिस्थितिक पर्यावरण की आम स्थिति का बेहतर रूझान नज़र आ रहा है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040