Web  hindi.cri.cn
    नेपाल ने 13 सीमा पार भारतीय सैनिकों को कैद किया
    2015-11-30 15:41:03 cri
    नेपाली सशस्त्र पुलिस ने 29 नवंबर को 13 सीमा पार भारतीय सैनिकों को कैद कर लिया। भारत ने कहा कि वे सैनिक तस्करी करने वालों को गिरफ्तार करते समय गलती से नेपाल में प्रवेश कर गये।

    पीटीआई के अनुसार उसी दिन सुबह भारत की सीमा सुरक्षा बल ने उत्तरी बिहार में संदिग्ध तस्करी गतिविधि का पता लगाया। दो सैनिक संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने के लिये अनजाने में सीमा पार गये। उन्होंने सीमा से 50 मीटर की दूरी पर एक नेपाली गांव में प्रवेश किया। बाद में और ज्यादा भारतीय सैनिक वहां पहुंच गये।

    गांववासियों ने इन भारतीय सैनिकों को घेरकर नेपाली सशस्त्र पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उन्हें सीमा चौकी पर ले जाकर जांच-पड़ताल की।

    नेपाली गृह मंत्रालय ने उसी दिन इस बात की पुष्टि की कि नेपाल ने 13 भारतीय सैनिकों को कैद किया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040