Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
छिंगहाई और तिब्बत प्रांत में पारिस्थितिकी की स्थिति बेहतर
2015-11-26 10:12:42 cri

हाम में जारी《पृथ्वी जीवन शक्ति रिपोर्ट•चीन 2015》के मुताबिक पाँच वर्ष पहले चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश, यून्नान प्रांत, हाईनान प्रांत, शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश, छिंगहाई प्रांत और तिब्बत स्वायत्त प्रदेश अतिरिक्त पारिस्थितिकी क्षेत्र थे। लेकिन वर्तमान में ये छह स्थल कम होकर मात्र छिंगहाई तिब्बत पठार पर स्थित छिंगहाई प्रांत और तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में अतिरिक्त पारिस्थितिक सुरक्षित रहे हैं।

यह रिपोर्ट विश्व प्रकृति कोष और चीनी पर्यावरण और विकास अंतरराष्ट्रीय सहयोग समिति द्वारा 12 नवंबर को जारी की गई। जिसका मुख्य विषय"विकास, प्रजाति और पारिस्थितिकी सभ्यता"है। तथाकथिक"अतिरिक्त पारिस्थितिकी"का अर्थ है"जैविक क्षमता पारिस्थितिकी पदचिह्न की तुलना में अधिक है।"2010 में इस प्रकार की रिपोर्ट जारी किये जाने के पाँच वर्ष बाद समूचे देश में केवल छिंगहाई और तिब्बत दो स्थलों में पारिस्थितिकी की स्थिति सुरक्षित और बेहतर है।

गौरतलब है कि जीव जंतुओं की विविधता एक क्षेत्र में पारिस्थितिक सभ्यता के विकास का महत्वपूर्ण प्रतीक है। हाल के वर्षों में देश ने छिंगहाई प्रांत में सानच्यांगयुआन यानी तीन नदियों के उद्गम स्थल में पारिस्थितिकी संरक्षण और परियोजनाओं के निर्माण में भारी धन राशि लगाई है। अब वहां जंगली जानवरों की प्रजाति और संख्या उल्लेखनीय तरीके से बढ़ रही है।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040