Friday   Sep 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बती सांस्कृतिक आदान-प्रदान मंडल की फ्रांस यात्रा संपन्न
2015-10-29 08:52:47 cri

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विदेशी आदान-प्रदान संघ के उप महासचिव वांग नेंगशंग के नेतृत्व वाले तिब्बती सांस्कृतिक आदान-प्रदान मंडल ने 28 अक्तूबर को फ्रांस की यात्रा सम्पन्न की।

मौजूदा यात्रा के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने फ्रांस के विभिन्न जगतों के व्यक्तियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की, मीडिया को इन्टरव्यू दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद पिछले 50 वर्षों में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और जन जीवन में सुधार जैसे क्षेत्रों में प्राप्त बड़ी प्रगति से अवगत कराया।

प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष वांग नेंगशंग ने 28 अक्तूबर को मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में हाल के वर्षों में तिब्बत में पर्यटन उद्योग के विकास और पर्यावरण संरक्षण कार्य से अवगत कराया। उनके मुताबिक वर्ष 2014 में 1 करोड़ 50 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की, पर्यटन आय 20 अरब 40 करोड़ युआन रही। पर्यटन उद्योग तिब्बत में आर्थिक विकास का स्तंभ उद्योग बन गया है।

प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई एक संगोष्ठी में सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी महिला लेखक सोनिया ब्रेस्लर ने तिब्बत की दो बार यात्रा की थी। उन्होंने पुस्तक《तिब्बत में मेरी गहरी यात्रा》में तिब्बत यात्रा के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा किया।

28 अक्तूबर से प्रतिनिधि मंडल की ब्रिटेन यात्रा शुरू होगी।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040