Web  hindi.cri.cn
अफगान भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़ी, राहत कार्य मुश्किल
2015-10-28 14:00:27 cri

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए तीव्र भूकंप से अब अफगान में 115 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही 500 से अधिक घायल हुए। भूकंप से पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कम से कम 248 लोगों की मौत हुई और 1665 लोग घायल हुए। दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप ग्रस्त कुछ दूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में राहत कार्य करना और आपदा का आकलन करना मुश्किल है।

अफ़गान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमेदज़ई ने मीडिया को पुष्टि की कि उक्त हताहत लोगों के अलावा 7600 से अधिक मकान, कुछ मस्जिद, स्कूल और सरकारी कार्यालय भी भूकंप में गिरे। वर्तमान में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में तंबू, कम्बल, कपड़े और खाना पकाने के बर्तनों की ज़रूरत है।

पाकिस्तानी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्युरो के मुताबिक उक्त हताहत लोगों के अलावा 4392 मकान भी गिरे। ब्यूरो ने पाक वायु सेना से आकाश से दूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में आपदा का आकलन करने की प्रार्थना की है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी सबसे गंभीर आपदा ग्रस्त खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत पहुंचे हैं।

(दिनेश)

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040