Web  hindi.cri.cn
    सीएटल शी चिनफिंग की अमेरिकी यात्रा का प्रथम पडाव
    2015-09-22 18:08:19 cri

    पश्चिमी अमेरिकी शहर सीएटल चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की अमेरिकी यात्रा का प्रथम पड़ाव भी है। इसका मुख्य कारण सीएटल चीन और अमेरिका संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

    सीएटल के मेयर एडवर्ड मुरे ने हाल ही में हमारे संवाददाता के साथ हुए साक्षात्कार में बताया कि चीन-अमेरिका संबंधों के सामान्यीकरण के बाद चीन से आया पहला वस्तु जहाज सीएटल पहुंचा था। वॉशिंगटन राज्य, जहां सीएटल स्थित है ,का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार चीन है। चीन के साथ वॉशिंगटन राज्य का व्यापार अन्य सभी अमेरिकी राज्यों से अधिक है। इसके अलावा सीएटल में प्रवासी चीनियों का पसंदीदा स्थल भी है।

    चीनी सामाजिक अकादमी के अमेरिका अध्ययन केंद्र के अनुसंधानकर्ता थाओ मन च्याओ के विचार में सीएटल में बोइंग, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसे विश्व विख्यात कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं। यह सीएटल को शी चिनफिंग की यात्रा का पहले पड़ाव के रूप में चुनने का एक महत्वपूर्ण कारण भी है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040