Web  hindi.cri.cn
    चीन-अमेरिका बड़े देशों के बीच नए संबंधों का नया रास्ता
    2015-09-22 09:09:33 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा के पूर्व चीनी समाचार पत्र जन दैनिक ने 22 सितंबर को लेखक क्वो चीफिंग द्वारा लिखे हुए"बड़े देशों के बीच नए संबंध का नया रास्ता"शीर्षक लेख प्रकाशित किया। जिसमें कहा गया कि शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा चीन-अमेरिका संबंधों के भविष्य और दोनों देशों की जनता के मूल हितों से मेल खाने वाली यात्रा होगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिस्थिति पर व्यापाक और दूरगामी प्रभाव डालेगा।

    लेख में कहा गया कि पिछले 40 सालों में चीन और अमेरिका के बीच सहयोग न के बराबर से विकसित होकर लगातार मज़बूत हो रहा है। वर्ष 2014 में द्विपक्षीय व्यापार 5 खरब 55 अरब 10 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई। 43 लाख लोगों ने एक दूसरे देश की यात्रा की। चीन और अमेरिका ने 220 मैत्रीपूर्ण प्रांत-स्टेट या शहर स्थापित किए। दोनों देशों के बीच सहयोग का मंच बहुत विशाल और मौके ज्यादा हैं। जिससे जनता को लाभ मिला है।

    लेख में ज़ोर देते हुए कहा गया कि इस वर्ष विश्व फ़ासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ है। 70 साल पहले चीन और अमेरिका ने शांति के लिए एक साथ लड़ाई लड़ी। 70 साल के बाद दोनों देशों को विश्व की शांति और विकास के लिए सहयोग करना चाहिए। चीन-अमेरिका सहयोग विश्व की स्थिरता और शांति के लिए प्रेरक शक्ति बनेगा। एक स्थिर, लगातार विकास कर रहे चीन अमेरिका संबंध दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल हितों के लिए ही नहीं, एशिया प्रशांत, यहां तक कि दुनिया की शांति और विकास के लिए मददगार साबित होगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040