Web  hindi.cri.cn
    "पारिस्थितिक सभ्यता व्यवस्था में सुधार महाप्रस्ताव"की व्याख्या-चीन
    2015-09-18 09:21:22 cri

    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के वित्त कार्यालय, संगठनात्मक विभाग, पर्यावरण संरक्षण विभाग, लेखा परीक्षा आयोग और सांख्याकी ब्यूरो समेत पांच विभागों ने 17 सितंबर को चीनी राज्य परिषद के न्यूज़ कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में संयुक्त रूप से"पारिस्थितिक सभ्याता व्यवस्था में सुधार के महाप्रस्ताव"की व्याख्या की।

    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के वित्त कार्यालय के उप प्रधान यांग वेइमिंग ने जानकारी देते हुए कहा कि आर्थिक व्यवस्था में सुधार की तुलना में चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण क्षेत्र में सुधार धीमा रहा है। जिसका महत्वपूर्ण कारण यह है कि शीर्ष स्तर के डिजाइन और सिस्टम आर्किटेक्चर का अभाव है। भविष्य में"पारिस्थितिक सभ्याता व्यवस्था में सुधार के महा प्रस्ताव"के कार्यान्वयन से चीन में संभवतः प्रणालीबद्ध संपूर्ण पारिस्थितिक सभ्यता की व्यवस्था बनेगी, साथ ही पारिस्थितिक सभ्यता के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रशासन प्रणाली और प्रशासनिक क्षमता के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040