Web  hindi.cri.cn
    केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल तिब्बत के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर
    2015-09-09 18:41:55 cri

    9 सितंबर को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि में भाग लेने वाले केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने अलग अलग तौर पर ल्हासा, छंगतू , लिन ची, नाछू और आली जैसे क्षेत्रों में जाकर तिब्बत की विभिन्न जातियों की जनता का अभिवादन किया औऱ स्थानीय बुनियादी संस्थापनों के निर्माण, मठों की सुरक्षा और स्कूली शिक्षा का निरीक्षण किया।

    केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के नेता और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के अध्यक्ष यू चंग शंग ने ल्हासा से लिनची जाने वाले उच्च दर्जे के मार्ग को खोलने के समारोह में भाग लिया। ल्हासा लिनची उच्च दर्जे वाले मार्ग का निर्माण वर्ष 2013 से शुरू हुआ था, जिसकी लंबाई 400 किलोमीटर है और इसमें कुल 38 अरब युआन की पूंजी लगायी गयी है। यह नया मार्ग चा लेन का है।

    समारोह में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सीपीसी समिति के सचिव चन क्वो छुए ने बताया कि ल्हासा चिनची उच्च दर्जे वाला मार्ग पूर्वी और मध्य तिब्बत को जुड़ने वाला महत्वपूर्ण रणनीतिक मार्ग है। यह मार्ग खुलने से तिब्बत के आर्थिक विकास, वैदेशिक खुलेपन, पर्यटन, जन जीवन सुधार, राष्ट्रीय एकता औऱ प्रतिरक्षा निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

    9 सितंबर को चीनी उप प्रधान मंत्री ल्यू येन तुंग और संयुक्त मोर्चा मंत्री सुन छुन लान ने अलग अलग तौर पर उप मंडल लेकर छांगतू और शान नान समेत क्षेत्रों का दौरा किया।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040