Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में 1787 विभिन्न धार्मिक स्थल और 358 जीवित बुद्ध हैं
2015-09-06 19:06:02 cri

चीन की राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 6 सितंबर को "तिब्बत में क्षेत्रीय जातीय स्वायत्तता का सफल अभ्यास" रिपोर्ट की पुष्टि की। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में संपूर्ण तिब्बत में विभिन्न धार्मिक स्थलों की कुल संख्या 1787 है, जबकि मंदिरों में रहने वाले भिक्षुओं और भिक्षुणियों की कुल संख्या 46 हजार से भी अधिक है। वर्तमान में तिब्बत में 358 जीवित बुद्ध हैं, इनमें से 60 से अधिक अवतरित नये जीवित बुद्ध इतिहास अनुकूलनों और धार्मिक अनुष्ठानों के अनुसार प्रमाणित हुए हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत में सभी धर्मों के विभिन्न पारंपरिक त्योहारों को सामान्य रूप से मनाया जाता है। लगभर हर धार्मिक व्यक्तियों के घर में आला रखता है। हर वर्ष ल्हासा में तीर्थ यात्रा करने वाले धार्मिक व्यक्तियों की कुल संख्या 10 लाख से अधिक पहुंची। इसके अलावा तिब्बत में 4 मस्जिद और 1 चर्च भी हैं।

अवतारित जीवित बुद्ध नीति तिब्बती धर्म का विशेष पंथ और विरासत विधा है। चीनी सरकार और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सभी स्तरीय सरकार इस नीति का सम्मान करती हैं। पेइचिंग और ल्हासा में चीनी तिब्बती भाषा विभाग का उन्नत बौद्ध कॉलेज और तिब्बती बौद्ध कॉलेज क्रमशः स्थापित किये गए हैं। तिब्बत के 60 से अधिक मंदिरों में सूत्रों के अध्ययन समूह भी हैं।

(हैया)

आपके विचार (1 टिप्पणियां)
  • ताज़ा कमेंट
2015-9-7 05:17:52

周年快乐 五十 (50) 至 西藏 !!!
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना पहली सितंबर 1965 को हुई थी । पिछले 50 सालों में तिब्बत स्वायत प्रदेश की स्थापना के बाद से वहां जनता के भौतिक व सांस्कृतिक जीवन के स्तर में उल्लेखनीय उन्नति आई और इस का विकास उभार पर चढ़ गया। मैं तिब्बती जनता के खुशहाल समाज के --...>>

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040