Web  hindi.cri.cn
    तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ का लेख प्रकाशित, 《छ्योशी》पत्रिका में
    2015-09-02 09:12:36 cri

    चीनी पत्रिका《छ्योशी》ने हाल ही में अपने 17वें संस्करण में《चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान वाला चीनी स्वप्न का तिब्बत भाग—तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति》शीर्षक लेख प्रकाशित किया। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की समिति और तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की जन सरकार द्वारा लिखे गए इस लेख में कहा गया है कि पिछले 50 सालों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के नेतृत्व में देश भर की जनता के जबरदस्त समर्थन से तिब्बत में कानून के अनुसार प्रशासन चलाए जाने के साथ साथ तिब्बती जनता की समृद्धि, तिब्बत का उत्थान और निर्माण किया जा रहा है। स्वायत्त प्रदेश में विभिन्न कार्य स्थिरता के साथ चल रहे हैं, आर्थिक विकास में तेज़ी आई, सामाजिक कार्यों में सर्वांगीण प्रगति मिली और नागरिकों का जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से उन्नत हुआ। इसके साथ ही सामाजिक स्थिति स्थिर रही और विभिन्न जातियों के बीच एकता और धार्मिक सामंजस्य कायम रहे।

    इस लेख के अनुसार तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद से लेकर अब तक पिछले 50 सालों में प्राप्त उपलब्धियों का श्रेय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अपनाई गई जातीय नीति को जाता है। यह देश में लागू की जा रही जातीय स्वाशासन वाली व्यवस्था में प्राप्त शानदार कामयाबी भी है। तिब्बत में विभिन्न जातियों की तमान जनता ने एकता के साथ समान समृद्धि और विकास साकार किया।

    लेख में कहा गया कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ तिब्बत के इतिहास में नए दौर से गुजरने का प्रतीक भी है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040