Web  hindi.cri.cn
जापानी आक्रमण युद्ध में चीन के लिए अंतरराष्ट्रीय चिकित्सीय सहायता दल की स्मृति
2015-08-31 14:35:33 cri

चीन में चिकित्सीय सेवा के बारे में जर्मन चिकित्सक कार्ल कोटेल्ले का प्रमाण पत्र

आज से 70 साल पहले, ब्रिटेन और नार्वे के गठन में"चीन के लिए चिकित्सीय सहायता समिति"के अधीन स्पेनिश अंतरारष्ट्रीय चिकित्सा दल के 20 से अधिक चिकित्सक चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के मैदान में पहुंचे। चीन के युद्ध मैदान में इन विदेशी चिकित्सकों ने खराब प्राकृतिक स्थिति में कमज़ोर चिकित्सीय हालत में चीनी जापानी आक्रमण विरोधी सैनिकों और जनता की सेवा की।

चीनी जन जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक दक्षिण पश्चिमी चीन के क्वेईचो प्रांत की राजधानी क्वेईयांग में सिलसिलेवार स्मृति गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

यहां प्रस्तुत है जर्मन चिकित्सक कार्ल कोटेल्ले का परिचय। उनका चीनी नाम कु थाईअर है। पहली जुलाई वर्ष 1908 को उनका जन्म हुआ। वर्ष 1939 के शरत ऋतु में वे चीन आए। कार्ल कोटेल्ले चीन के युन्नान, क्वेईचो, क्वांगशी और छोंगछिंग जैसे प्रांतों और शहरों में चिकित्सीय सेवा दी। वर्ष 1943 में कार्ल कोटेल्ले अभियान दल के साथ म्यांमार गए। वर्ष 1945 में चीन में जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की विजय का हिस्सा बने। कार्ल कोटेल्ले लोकतांत्रिक जर्मनी वापस लौटे। वर्ष 1984 में उन्होंने चीन की यात्रा की। 24 जून वर्ष 1993 को उनका निधन हो गया।

(श्याओ थांग)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040