Web  hindi.cri.cn
    म्यांमार में"विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ"चित्र प्रदर्शनी
    2015-08-31 10:40:44 cri

    विश्व फ़ासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से म्यांमार के मांडले शहर में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। जिसका मुख्य विषय"विश्व शांति की प्रार्थना और इतिहास को न भूलना"है।

    मांडले स्थित चीनी जनरल कौंसल वांग यू ने कहा कि आज हम मूल्यवान चित्रों के माध्यम से इतिहास को याद कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि ऐतिहासिक सबक लेते हुए मूल्यवान शांति की रक्षा करना है। उनका कहना है कि चीन और म्यांमार एशियाई युद्ध मैदान का अहम भाग था। दोनों देशों की जनता ने कठोर युद्ध में संघर्ष किया, जिन्होंने एशियाई युद्ध-मैदान यहां तक कि विश्व फ़ासिस्ठ विरोधी युद्ध की विजय के लिए अहम योगदान किया।

    वहीं मांडले के म्यांमार-चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष वू मिनपो ने कहा कि इतिहास को याद करने से ऐतिहासिक गलती से बचा जा सकता है। आशा है कि आज की चित्र प्रदर्शनी से ऐसी भूमिका निभायी जा सकेगी।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040