जापान विरोधी युद्ध के बुजुर्ग सैनिक महा परेड में भाग लेंगे
2015-08-31 11:24:21 cri
सितम्बर की 3 तारिख को पेइचिंग में आयोजित महा परेड में जापान विरोधी युद्ध में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व कोमिंगतांग दोनों पक्षों के बुजुर्ग सैनिक पहली बार एक साथ परेड में भाग लेंगे और सलामी दी जाएगी, जिससे इस युद्ध में चीनी राष्ट्र की महान भावना की झलक दिखाई जाएगी।
परिचय के अनुसार परेड में भाग लेने वाले 50 फॉर्मेशन में बुजुर्ग सैनिकों से गठित दो काफ़िले फॉर्मेशन सबसे पहले दिखाये जाएंगे। उनमें चीन की मुख्य भूमि से चुने गये जापान विरोधी युद्ध में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व कोमिंगतांग के जीवित बुजुर्ग सैनिक शामिल हैं।
इन बुजुर्ग सैनिकों की औसत आयु 90 वर्ष की है। सबसे ज्यादा वृद्ध सैनिक की उम्र 102 वर्ष है। उनमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बुजुर्ग सैनिक मुख्य तौर पर आठ रूट आर्मी, नयी चौथी आर्मी, उत्तर-पूर्वी जापान विरोधी गठबंधन, और दक्षिण चीन की छापामार में से चुने गये हैं। कोमिंगतांग के बुजुर्ग सैनिक मुख्य तौर पर उन सैनिकों में से चुने गये हैं, जिन्होंने शानशी, हूनान, यूनान, क्वांगशी व क्वेइचो आदि मुख्य रणभूमि में हुई लड़ाई में भाग लिया।
चंद्रिमा