Web  hindi.cri.cn
    पाकिस्तान का आरोप – भारत ने 6 पाक नागरिकों की हत्या की
    2015-08-28 18:39:55 cri

    पाक सेना ने भारतीय सेना पर सीमा क्षेत्र में 6 पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया है।

    पाक सेना ने भारतीय सेना पर 28 अगस्त को अकारण गोलाबारी का आरोप लगाया जिसका पाकिस्तान पक्ष ने जवाबी हमला किया। इसमें 6 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गयी, जबकि 46 नागरिक घायल हुए हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार भारत-पाक सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय कश्मीर जम्मू क्षेत्र में भारतीय और पाकिस्तानी सेना संघर्ष में 3 भारतीय नागिरकों की मौत हुई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। इस प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पलहे गोलाबारी की।

    गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने 24 अगस्त को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता का आयोजन करना तय किया था। लेकिन भारत ने इस बात पर आपत्ति दर्ज की जब पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से भेंट का फैसला किया। इसीलिये पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने 22 अगस्त को इस बार की वार्ता को रद्द कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध और तनावपूर्ण हो गए। (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040