Web  hindi.cri.cn
    अफ़गानिस्तान में तैनात दो अमेरिकी सैनिक मारे गये
    2015-08-27 09:30:25 cri

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 26 अगस्त को इस बात की पुष्टि की है कि अफ़गानिस्तान स्थित अमेरिका के दो सैनिकों को इसी दिन हेल्मांद प्रांत में गोलियों से मार दिया गया। संबंधित मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि बंदूकधारी अफ़गान सरकारी सैनिक है। गोलियां चलाने के पहले उसका अमेरिकी सैनिकों के साथ झगड़ा हुआ था।

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जेफ़ डेविस ने 26 अगस्त को इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि घटनास्थल अफ़गान सरकारी सेना के नियंत्रण में एक सैन्य अड्डे पर था। वर्तमान में अफ़गान स्थित नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता दल और अफ़गान सरकार जांच कर रहे हैं। संबंधित जानकारी को सही समय पर सार्वजनिक किया जाएगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040