Web  hindi.cri.cn
    तिब्बत में फूलान कांउटी में जातीय हस्त उद्योग का विकास
    2015-08-20 15:06:11 cri

    तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की फूलान कांउटी के शीदे गांव में महिलाएं एकत्र होकर ऊनी हस्त उत्पाद बना रही हैं। वे अपने हाथों से जीवन और भाग्य को बदल रही हैं।

    फूलान कांउटी का शीदे गांव समुद्री सतह से 3800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सुन्दर मोर नदी इस गांव से गुज़रती है। कुछ साल पहले गांव में महिलाओं ने हस्तनिर्मित वस्तुओं की कार्यशाला स्थापित करने का फैसला किया। कांउटी सरकार के संबंधित विभागों द्वारा दी गई राशि के समर्थन से उनके इस विचार को बखूबी अंजाम दिया गया। वर्कशॉप में महिलाएं बुनाई की मशीनों से कंबल बना रही हैं। ये कंबल स्थानीय स्कूल ने ऑर्डर किये हैं।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040