Web  hindi.cri.cn
    जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की विजय पर लेख
    2015-08-02 18:49:03 cri

    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फान छांगलोंग ने हाल में पार्टी के पत्रिका च्युशी में लेख छापा, जिसका शीर्षक है इतिहास की याद करने के साथ साथ जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की भावना का विस्तार करते हुए नई स्थिति में सेना मजबूत बनाने का पार्टी का लक्ष्य हासिल करने में कोशिश करें।

    लेख में कहा गया है कि जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की विजय न्याय, जनता और दुनिया की जीत है। जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध ने हमें बताया है कि देश समृद्ध होना चाहिए, भावना स्थिर होनी चाहिए और प्रतिरक्षा मजबूत होनी चाहिए। इतिहास ने साबित किया है कि देश को समृद्ध बनाने के बावजूद मजबूत प्रतिरक्षा के बिना प्रतिष्ठा नहीं होगी।

    लेख में कहा गया है कि चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम है और आक्रमण कभी नहीं करेगा। राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास की रक्षा करना चीनी सेना का कर्तव्य है। चीनी सेना क्षेत्रीय और विश्व शांति की रक्षा करती है, ताकि चीन के पुनरुत्थान के लिए मजबूत आधार तैयार हो सके।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040