Web  hindi.cri.cn
    अर्निको राजमार्ग की मरम्मत करने का बड़ा महत्व
    2015-08-02 18:47:30 cri

    नेपाल स्थित चीनी राजदूत वु छुनथाई ने 2 अगस्त को काठमांडू में भूकंप की वजह से बन्द हुए चीन-नेपाल राजमार्ग को फिर से खोलने की परियोजना की स्थिति से अवगत कराया।

    वु छुनथाई ने कहा कि नेपाल में चीन-नेपाल राजमार्ग का नाम है अर्निको राजमार्ग। नेपाल के आपात अनुरोध के अनुसार 100 चीनी सैनिकों से गठित राहत दल ने 1 अगस्त को नेपाल के सैनिकों के साथ अर्निको राजमार्ग की मरम्मत परियोजना शुरू की।

    चीन सरकार राजमार्ग खोलने पर बड़ा ध्यान देती है। नेपाल में जबरदस्त भूकंप आने के बाद चीनी सैन्य राहत दल ने दो बार नेपाल में राहत कार्य किया। वु छुनथाई ने कहा कि नेपाल की सरकार, सेना और मीडिया ने अर्निको राजमार्ग की मरम्मत करने में चीनी राहत दल की प्रशंसा की। 1 अगस्त को आयोजित चीन-नेपाल राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडे और चीफ ऑफ स्टाफ गौरव शमशेर राणा ने वु छुनथाई से चीनी सैनिकों को आभार और संवेदना पहुंचाने की मांग की।

    वु छुनथाई ने कहा कि अर्निको राजमार्ग चीन और दक्षिण एशिया को जोड़ने का मुख्य रास्ता है। इसकी मरम्मत का बहुत महत्व है। चीन परियोजना पूरी करने में नेपाल के साथ घनिष्ठ सहयोग करेगा।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040