Web  hindi.cri.cn
    जुलाई में इराक में हमलों में 1332 लोगों की मौत
    2015-08-02 18:28:54 cri

    जुलाई में इराक में हुए विभिन्न हिंसक संघर्षों और आतंकी हमलों में कम से कम 1332 लोग मारे गए, जबकि 2108 घायल हुए। इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने 1 अगस्त को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

    संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के मुताबिक 1332 मृतकों में 844 आम आदमी और 488 सुरक्षा बलों के सैनिक हैं। घायलों में 1616 आम नागरिक और 492 सैनिक हैं।

    बयान में यह भी कहा गया है जुलाई में इराक के अनबर प्रांत में हुए हिंसक संघर्षों और आतंकी हमलों से 147 आम व्यक्ति मारे गए और 453 घायल हुए। अनबर प्रांत के 80 प्रतिशत भूमि आईएस के नियंत्रण में है।

    गौरतलब है कि वर्ष 2003 से इराक में हिंसक संघर्ष और आतंकी हमले होते रहे हैं। वर्ष 2014 में ही विभिन्न हमलों से 12 हज़ार 2 सौ से अधिक लोग मारे गए, जबकि 23 हज़ार से अधिक घायल हुए।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040