चीन पाकिस्तान छठी रणनीतिक वार्ता 30 जुलाई को इस्लामाबाद में आयोजित हुई। चीनी सहायक विदेश मंत्री ल्यू च्येन छाओ और पाकिस्तानी विदेश सचिव ऐजाज चौधरी ने संयुक्त रूप से इस वार्ता की अध्यक्षता की औऱ पाक प्रधान मंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज़ से मुलाकात की।
वार्ता में दोनों पक्षों ने चीन और पाकिस्तान के बीच हर मौसम में रणनीतिक सहयोग समझेदारी के विकास का उच्च मूल्यांकन किया। दोनों पक्षों ने व्यक्त किया कि वे दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न महत्वपूर्ण समानताएं लागू कर चीन पाक आर्थिक गलियारे निर्माण को सक्रियता से बढ़ाएंगे, विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग को निरंतर बढ़ाएंगे और हाथों में हाथ मिलाकर चीन-पाक किस्मत के समान समुदाय का निर्माण करेंगे।
दोनों पक्षों ने समान रूचि वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सवालों पर विचार विमर्श किया।