ल्हासा में "नदी को झील में बदलना" परियोजना लागू
2015-07-23 18:32:38 cri
चीन के तिब्बत के ल्हासा में हाल के वर्षों में "नदी को झील में बदलना" शीर्षक परियोजना लागू हो रही है, जो जल संरक्षण, यातायात, परिदृश्य, वृक्षारोपण और पर्यावरण आदि क्षेत्रों से जुड़े है।
बताया जाता है कि परियोजना की कुल पूंजी करीब 3 अरब 53 करोड़ 20 लाख चीनी युआन है। योजना के अनुसार ल्हासा नदी के ऊपर 6 जलद्वार स्थापित होंगे, जिससे जल स्तर उन्नत होगा और कृत्रिम झील बनाया जाएगा। इस परियोजना से नदी क्षेत्र में स्थित कस्बों का पारिस्थितिकी पर्यावरण सुधार होगा।
(ललिता)