Web  hindi.cri.cn
    एससीओ में भारत-पाक की भागीदारी की प्रक्रिया अहम
    2015-07-07 18:45:56 cri

    शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के परिषद का 15वां शिखर सम्मेलन 9 से 10 जुलाई तक रूस के ऊफा में आयोजित होगा। मौजूदा सम्मेलन में शांगहाई सहयोग संगठन भारत और पाकिस्तान की भागीदारी की प्रक्रिया शुरू करेगा। शांगहाई सहयोग संगठन के महासचिव दिमित्री मेजेनत्सेव ने 6 जुलाई को कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि शांगहाई सहयोग संगठन नये चरण में प्रवेश करेगा।

    उन्होंने साथ ही कहा कि मौजूदा सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेता 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे, जिनमें 2025 तक शांगहाई सहयोग संगठन की विकास रणनीति शामिल है। उनके ख्याल में यह प्रस्ताव एक मील का पत्थर है।

    इसके अलावा मेजेनत्सेव ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा पेश सिल्क रोड आर्थिक पट्टी के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि सिल्क रोड आर्थिक पट्टी की संकल्पना को सदस्य देशों की व्यापक स्वीकृति हासिल हुई है।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040