Web  hindi.cri.cn
    चीन-रूस एससीओ व ब्रिक्स में सहयोग को गहन करेंगे:ली ह्वेई
    2015-07-07 14:23:45 cri
    ब्रिक्स देशों के नेताओं की सातवीं भेंट व शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के नेता परिषद का 15वां सम्मेलन 8 से 10 जुलाई तक रूस के उफ़ा शहर में आयोजित होगा। इससे पहले रूस में स्थित चीनी राजदूत ली ह्वेई ने 7 जुलाई को रूस स्थित चीनी मीडिया को इन्टरव्यू दिया। ली ह्वेई ने कहा कि उफ़ा दोनों शिखर सम्मेलनों के दौरान चीन-रूस एससीओ व ब्रिक्स दोनों बहुपक्षीय व्यवस्थाओं में दोनों देशों के बीच तथा अन्य संबंधित देशों के बीच सहयोग को मजबूत करेंगे। ब्रिक्स देशों के बीच और घनिष्ठ साझेदार संबंधों की स्थापना के साथ-साथ शांति, विकास, सहयोग व उभय जीत की मुख्य धारा को और शक्तिशाली बनाया जाएगा।

    ली ह्वेई ने कहा कि वर्तमान में चीन-रूस संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर में हैं, और निरंतर रूप से उच्च स्तर पर चल रहे हैं। चीन-रूस संबंधों की स्पष्ट विशेषता गैर-गठबंधन, गैर-मुकाबला, तीसरे पक्ष के खिलाफ़ नहीं होना है। दोनों देश एक दूसरे का सम्मान करते हैं, समर्थन देते हैं, आपसी लाभदायक सहयोग करते हैं, और एक साथ विकास करते हैं। चीन-रूस संबंध सहयोग व उभय जीत वाले नये अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की स्थापना के लिये सफल अनुभव देते हैं, जो पड़ोसी देशों, बड़े देशों व नवोदित आर्थिक समुदायों के बीच सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व व सहयोग के लिये एक मॉडल भी बना है। साथ ही वह अपने क्षेत्र यहां तक कि विश्व शांति व सुरक्षा के लिये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040